एरोड्रम थाना क्षेत्र में कार रोककर गुंडे ने हफ्ता मांगा, नहीं देने पर खंजर मार दिया और धमकी देकर भाग गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फरियादी ने बताया कि शुक्रवार रात विजयश्री नगर से मैं कार से जा रहा था एरोड्रम इलाके में एक बदमाश ने कार सवार युवक से हफ्ता मांगा। जब युवक ने हफ्ता नहीं दिया तो उसे खंजर मार दिया और धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने अभिषेक नामदेव (20) निवासी गांधी पैलेस की शिकायत पर प्रवीण निवासी लक्ष्मी नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि शुक्रवार रात विजयश्री नगर से मैं कार से जा रहा था। तभी एक व्यक्ति कार के सामने आकर खड़ा हो गया।

वह बोला मेरा नाम प्रवीण है, मैं यहां का दादा हूं। तुम लोग मुझे 1500 रुपए दो। मैं उसे समझाने के लिए कार से बाहर निकला और रुपए देने से मना किया तो उसने खंजर निकालकर मेरे ऊपर हमला कर दिया। इससे मेरी अंगुलियों से खून निकलने लगा। कार में बैठे मेरे भाई व जीजा बचाव में आए तो वह धमकी देकर भाग गया।

Exit mobile version