इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नर्स ने अपने घर में ही जहरीला इंजेक्शन लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि पूजा नामक यूवती ने अपने घर में ही आत्महत्या करने के मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर देखा तो पूजा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था वहीं पास में एक खाली इंजेक्शन भी पुलिस को मिला है संभवत पूजा ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है फिलहाल पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच पुलिस कर रही है फिलहाल पूरे कारणों का खुलासा परिजन के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
