खाद्य विभाग द्वारा बाणगंगा थाना क्षेत्र में संचालित हो रही फ्लोर मिल पर दबिश दी थी जहां पर खाद्य विभाग को बड़ी मात्रा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन मिला था जिसके बाद खाद विभाग द्वारा थाने पर फ्लोर मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में फ्लोर मिल खाद्य विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई थी जहां पर खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी योगेश झा द्वारा क्षेत्र में संचालित हो रही फ्लोर मिल के मालिक मनोज केडवानी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस के मुताबिक मनोज की फ्लोर मिल पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित होने वाला राशन खाद विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में प्राप्त हुआ था जो अवैध रूप से संग्रहित कर के रखा हुआ था पूरे मामले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी योगेश झां की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।


