एमवाय अस्पताल में चिकित्सक अधिकारी ने की छात्र के साथ मारपीट, सस्पेंड

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • छात्र का आरोप है कि पुलिस ने एफआइआर करने से मना कर दिया है।

एमवाय अस्पताल में बुधवार को चिकित्सक अधिकारी और पीजी के छात्र के बीच विवाद हो गया। जिसमें जांच के बाद अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। घटना करीब चार बजे की है। चिकित्सक अधिकारी का आरोप है कि पीजी छात्र को एक मरीज का ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए कहां लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई। वहीं छात्र मयंक सोनी का कहना है कि जब मैंने डाक्टर को कहा कि दूसरे मरीज को अटेंड कर रहा हूं, इसके बाद ब्लड प्रेशर चेक कर दुंगा।

इस बात पर डाक्टर नाराज हो गए और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसका मोबाइल भी टूट गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के डाक्टर भी वहां एकत्रित हो गए। सूचना के बाद एमवाय डीन डा. संजय दीक्षित और अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर दोनों मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद प्रथम दृश्यता जो सामने आया उसमें चिकित्सक अधिकारी पुष्पेन्द्र दांगी को सस्पेंड कर दिया। पूरे मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

कमेटी में डा. अशोक यादव, डा. पांडे, डा. केके अरोरा जांच कर के सात दिन में रिपोर्ट देंगे। पीजी छात्र शिकायत लेकर थाने भी पहुंचा। वहां पुलिस ने आवेदन लेकर उसे वापस भेज दिया। छात्र का आरोप है कि पुलिस ने एफआइआर करने से मना कर दिया है। पुलिस कह रही है कि दूसरे पक्ष से बात करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version