एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर 20 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर 20 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत लाखो रुपय बताई जा रही है

दरसअल इन्दोर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक व्यक्ति सदर बाजार क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है। जिस पर इंदौर क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ पर अपना नाम .सद्दाम खान निवासी सदर बाजार इंदौर* का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से लगभग 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) जिसकी कीमत लाखो रुपय जब्त की गई है सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आसपास के राज्यो में एमडी ड्रग्स सप्लाय कर चुका था वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version