मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट का विस्तार होने जा रहा है इस पूरे मामले को लेकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि बैठक में एयरपोर्ट्स की सुविधा बढ़ाने की बात को लेकर सलाहकार समिति की बैठक की गई शंकर लालवानी ने बताया की इंदौर में पैसेंजर की संख्या लगातार बढ़ रही है अभी वर्तमान में 40 लाख है और जो टर्मिनल बनाना है वह 1 करोड़ की संख्या के मुताबिक बनेगा और यह 2 फेस में बनेगा जिसे देखते हुए एयर पोर्ट पर सुविधा बढ़ाई जा रही है जिसमें एयरपोर्ट टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है इस मामले को लेकर एक प्रपोजल केंद्र सरकार को बना कर भेझ रहे है
