एमआईजी थाना क्षेत्र मे फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना लैपटॉप,मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज लेकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें चोरों ने एक फ्लैट का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर, वहां पर रखे सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया है, जिसमे फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

दरअसल, एमआइजी थाना क्षेत्र के श्री नगर एक्सटेंशन में किराए के फ्लैट में रहने वाले ऋषभ तिवारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके द्वारा गलती से उनके फ्लैट का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया था, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोगों के द्वारा उनके फ्लैट में रखें मोबाइल लैपटॉप सहित अन्य उपकरण और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए हैं, वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह संदिग्ध कैद हुए हैं, वहीं अब फरियादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version