इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोपी द्वारा भेजी हुई जमीन को फिर से बेचकर धोखाधड़ी पूर्वक लाखों रुपए प्राप्त कर लिए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के मारुति नगर सांवेर रोड पर रहने वाले एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी उसने भारत सिंह नामक व्यक्ति से जमीन का सौदा किया था जिन्होंने अलग-अलग हिस्सों में जमीन की जो बकाया राशि थी वह भी दे दी जब फरियादी ने रजिस्ट्री के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा जब फरियादी द्वारा जमीन पर दस्तावेज निकल आए गए तो यह जानकारी सामने आई कि आरोपी द्वारा जमीन पूर्व में ही किसी अन्य को बेची जा चुकी है आरोपी द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक बेची हुई जमीन दोबारा बेची गई है आरोपी द्वारा जमीन के नाम पर लाखों रुपए भी प्राप्त कर लिए फिलहाल फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी भारत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज करवाया है
