एटीएम सुरक्षा गार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर बदमाश ई रिक्शा लूटकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एटीएम सुरक्षा गार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल जान बचाकर थाने पहुंचा और पूरे मामले में पुलिस ने अस्पताल ले जाकर घायल का इलाज कराया और प्रकरण दर्ज किया है तो वही अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है…।

दरअसल मामला यह है कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ जय कुमार नामक व्यक्ति पानी भरने के लिए ई-रिक्शा से नल के पास में गए हुए थे कि तभी दो बदमाश दो पहिया वाहन से उनसे टकराया और फिर धारदार हथियार से हमला कर ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए घायल अवस्था में ही जय कुमार थाने पहुंचे पुलिस ने प्राथमिक रूप से घायल को अस्पताल लेकर इलाज कराया और पूरे मामले में बयान लेकर गंभीर धाराओं में बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है तो वहीं अज्ञात बदमाशों की पड़ताल को लेकर टीम गठित की गई है

Exit mobile version