अयोध्या में राम मंदिर बनने सहित बाबरी मस्जिद तोड़कर दूसरी मस्जिद बनाई गई में समझता हू …भारत की अदालत, भारत सरकार का मुसलमानों पर अहसान है। पाकिस्तान के एक शहर के पूर्व मेयर रहे आरिफ अजाकिया ने इंदौर में यह बात कही।
शनिवार को पाकिस्तान के कराची के उपनगर जमशेद नगर के पूर्व मेयर मोहम्मद आरिफ अजाकिया इंदौर में रहे, जहा मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने तमाम राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की, पाकिस्तान में जन्मे और भारत के गुजरात के एक गांव को अपना गांव बताने वाले मोहम्मद आरिफ वर्तमान में लंदन में रहकर पाकिस्तान में व्याप्त अराजकता जज जनरल और जिहादियों की लूट को खुलकर बयान कर रहे हैं बलोची सिंधियों पख्तूनो के साथ हो रहे अत्याचार पर भी वह अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से आवाज उठाते हैं। पाकिस्तान की राजनीति में अपनी जगह बनाने वाले आरिफ अजाकिया अपनी मुहिम के माध्यम से रोज पाकिस्तान ए पाक आर्मी और पाक पॉलिटिशियन की सच्चाई सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी तैयार होते है। पाकिस्तान की दयनीय हालत है। दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर फैला कर पाक इंडियन मीडिया को डायवर्ट करने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान ने राजनीति कर चुके मोहम्मद आरिफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुओं के प्रशंसक होने के साथ ही मोहम्मद आरिफ सनातन धर्म के भी प्रशंसक है। इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के तमाम मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी जहां पाकिस्तान की रीति नीति का विरोध करने के साथ ही मोहम्मद आरिफ ने मुहिम भी छेड़ रखी है।
