एटीएम लूट के आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

-इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने पिछले दिनों अंतर राज्यी एटीएम लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था वहीं तीनों ही आरोपियों से पुलिस जहां पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वहीं आरोपियों ने राजस्थान के भीलवाड़ा सहित नागपुर में भी घटनाओ को अंजाम दिया था साथ ही मेवात गैंग का भी आरोपियों से कनेक्शन सामने आ रहा है जिसके चलते इंदौर पुलिस इस पूरे मामले में काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने पिछले दिनों अंतरराज्यी एटीएम में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था वहीं पकड़े गए आरोपियों के बारे से जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो कई जगह के अपराध आरोपियों के खिलाफ सामने आए इसके चलते जहां नागपुर पुलिस इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों को ट्रांजैक्शन रिमांड पर अपने साथ लेकर गई है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों ने इंदौर पुलिस को जो जानकारी दी है उसके आधार पर इंदौर पुलिस लगातार जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है इसी दौरान इंदौर पुलिस को राजस्थान पुलिस ने भी यह जानकारी दी कि आरोपियों के द्वारा राजस्थान के भीलवाड़ा में भी एक एटीएम को तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और वहां से 14 लाख रुपए लूट कर फरार हुए थे तो वही पकड़े गए आरोपियों की जानकारी जहां इंदौर पुलिस ने राजस्थान पुलिस को उपलब्ध करवाई तो वहीं राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ ही दो आरोपी जो की राजस्थान पुलिस ने अपने वहा पकड़े हुए हैं उनके बारे में जानकारी इंदौर पुलिस को दी है इसी के साथ पुलिस इस पूरे गिरोह के कई कनेक्शन खगालने में जुटी हुई है इसी के चलते इंदौर पुलिस की एक टीम हरियाणा के मेवात सहित अन्य जगहों पर गई हुई है तो वहीं दिल्ली और नोएडा भी इंदौर पुलिस की एक टीम गई हुई है और लगातार जानकारी जुटाई जा रही है वहीं पिछले दिनों पुलिस ने इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से किस तरह से वह एटीएम को तोड़कर वारदातों को अंजाम देते थे उसका रिक्रिएशन भी करवाया तो वही वह वारदातों को अंजाम देने के बाद वापस अपने गांव किस तरह से लौटते थे उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा जानकारी जुटाई गई है साथ ही आरोपियों के गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं और वह किन-किन लोगों से जुड़े हुए थे इसके बारे में भी पुलिस के द्वारा जानकारी जुटा गई है और आने वाले दिनों में इस पूरे ही मामले में कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात इंदौर पुलिस के द्वारा कही जा रही है।

Exit mobile version