20 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में सत्यनारायण पटेल के विधायक बनने के आसार नज़र आ रहे हैं,, दरअसल पिछली दफा मामूली अंतर से हार के बाद इस बार सत्तू पटेल अपने जनसंपर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं,, पटेल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार भी हो रहा है कि वे अपने पिता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामेश्वर पटेल की अनुपस्थिति वे चुनाव लड़ने में जुटे हैं,,
,,पटेल ने अपने प्रचार संदेश में भी इस बात का जिक्र करते हुए विधानसभा के माता, बहनों और बुजुर्गों से और अधिक स्नेह और आशीर्वाद की अपील की है,,,उल्लेखनीय है कि पटेल अंतिम बार साल 1998 से 2003 तक विधानसभा 5 से विधायक रहे थे और वे एक बार फिर 20 साल पुराना करिश्मा दोहराने सकते है,,
