चुनावों में धन बल पर नजर रखने के लिए गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान एक्टिवा पर जा रहे विकाससिंह भदौरिया को रोका। जांच में उनके वाहन में से सात लाख रुपए निकले। वे राशि का हिसाब-किताब नहीं दे पाए। फिलहाल जांच करने वाले जल संसाधन विभाग के इंजीनियर सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने राशि को जब्त कर लिया है।
