इंदौर के राउ इलाके में एक वर्ग विशेष के युवक की पिटाई करते हुए हिंदूवादियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि वह काफी समय से अपनी पहचान छिपाते हुए राउ की कॉलोनी में किराये से रह रहा था। उसने यहां मकान मालिक की पत्नी को ही गलत मैसेज किये। जिसमें पूछताछ के दौरान उसका असली नाम सामने आया। उसे देर रात हिंदूवादियों ने राउ पुलिस के सुपुद कर दिया।
राउ पुलिस के मुताबिक मामला सांई पेराडाईज का है। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक राम दांगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ श्याम सोलंकी उर्फ रिजवान को थाने लेकर पहुंचे थे। अफसरों काे जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी नाम बदलकर अपने मकान मालिक के यहां रूका हुआ है। वह उज्जैन के पास घाटिया इलाके का रहने वाला है। रिजवान वहां से एक युवती को अपने साथ लेकर आया है।
नाबालिक को कर रहा था अश्लील मैसेज
रिजवान इलाके में ही रहने वाली नाबालिक को अश्लील मैसेज कर रहा था। उसने मकान मालिक की पत्नी को भी मैसेज किये। जब उसे पकड़ा गया तो उसके डॉक्यमेंट चेक किये गए। जिसमें उसके पास रिजवान कुरैशी का आधार कार्ड मिला। उसने यहां किराये से रहने के लिये फर्जी डॉक्यूमेंट दिए हुए थे। रात में पुलिस अफसरों ने उसे हिरासत में लेकर छेड़छाड़ ओर गलत जानकारी देकर किराये से रहने के मामले में कारवाई की है।
