एक्टिवा वाहन की डिक्की खोलकर चोरी करने वाला शातिर आरोपी क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

✓ आरोपी नें थाना जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा क्षेत्र से एक्टिवा की डिक्की खोलकर चोरी की कई घटना को दिया है अंजाम ।

✓ आरोपी ने थाना जूनी इंदौर से चुराई एक्टिवा गाडी से सभी वारदात की हैं ।

✓ आरोपी के कब्जे से चोरी की 01 एक्टिवा दोपहिया वाहन एवं चोरी के मोबाइल /टैबलेट आदि बरामद ।

✓ आरोपी ने इंदौर शहर के कई थाना क्षेत्रो में वारदात को अंजाम दिया हैं ।

- Advertisement -

✓ आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर , भंवरकुआ, मल्हारगंज, अन्नपूर्णा पर करीबन 06 अपराध पंजीबद्ध हैं ।

✓ आरोपी सट्टा खेलने का आदि हैं सट्टा खेलने के लिये आरोपी एक्टिवा की डिक्की से पैसे चुराये गये हैं ।

इंदौर-शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा चोरी, वाहन चोरी, नकबजनी, लूट आदि संपत्ति सबंधी प्रकरणो में फरार अज्ञात आरोपियों की धरपकड लगातार की जा रही हैं ।

इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना अन्पूर्णा में हुई चोरी का व्यक्ति चोरी की एक्टिवा से घुम रहा हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर आरोपी (1). कुमार पिता केशवदास अछवानी उम्र 35 वर्ष निवासी कर्मानगर बाणगंगा इंदौर को पकडा जिसके कब्जे से चोरी की 02 एक्टिवा वाहन क्रमांक MP09UK7933, MP09SM2654 , 01 चोरी का मोबाईल एवं 01 टेबलेट बरामद किया।

आरोपी से पूछताछ करते उसने बताया कि वह करीबन 01-02 वर्षो से एक्टिवा गाडी की डिक्की खोलकर सामान एवं पैसे चुरा रहा हैं वह सट्टा लगाने का आदि हैं पैसे खत्म होने पर वह एक्टिवा की डिक्की से पैसे चुराता था चुराई गये सामान में से पैसे रख लेता हैं और अन्य सामान को वह नाले में फेक देता हैं ।

आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि दिनांक 30.10.2023 को (1).चाणयक्यपुरी चौराहा सफेद एक्टिवा की डिक्की में चाबी लगाकर खोली और डिक्की मे रखे बैग में से करीबन 70,000/- रुपये चुराये जिस पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध हैं । इसी प्रकार आरोपी नें दिनांक 06.11.2023 को शाम के समय मैने उसी (2).चाणक्यपुरी चौराहा से एक अन्य एक्टिवा की डिक्की खोली और उसके रखा बेग चुरा लिया बेग में से एक मोबाईल , और करीबन 2000/- रुपये निकले थे पेसै अपने पास रख लिये और मोबाईल अन्नपूर्णा तालाब में फेक दिया था । आरोपी नें करीबन 06 माह पहले (3).नेहरु स्टेडियम के पास रखी एक एक्टिवा की डिक्की से एक सेमसंग कम्पनी का टेब चुराया था । करीबन 04-05 माह पहले (4).पलसीकर कालोनी चौराहा से माणिक बाग ब्रिज तरफ जाने के रास्ते में पडने वाली एस बी आई बैंक के बाहर खडी एक्टिवा गाडी की डिक्की में रखे झोले को चुराया जिसमे से करीबन 80–90 हजार रुपये थे जै चुराये पैसे आरोपी नें सट्टा खेलने में खर्च कर दिये हैं । इसी प्रकार मैने (5).माणिक बाग ब्रिज से अन्नपूर्णा जाने वाले रास्ते पर ब्रिज के खत्म होते ही दाहिने तरफ बने शौचालय के बाहर से एक एक्टिवा MP09UK7933 चुराई थी अन्य घटना इसी एक्टिवा से ही की हैं । (6). दुसरी एक्टिवा MP09SM2654 को कांच मंदिर केसामने इतवरिया बाजार से चुराई हैं जिस पर थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमांक 423/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध हैं । आज से करीबन 20-25 दिन पहले आरोपी द्वारा (7).कर्बला मैदान के सामने खडी एक्टिवा की डिक्की से भी पैसे चुराये थे जिसमें करीबन 20000/- रुपये रखे थे । इसके अलावा भी आरोपी ने कई एक्टिवा गाडी की डिक्की खोली थी जिसमें पैसे मिलते थे वह में रख लेता था तथा अन्य सामान को मैं नालो में फैक देता था । कई एक्टिवा की गाडी में मोबाईल भी मिलते थे जो मैं पकडे जाने के डर से फैक देता था ।

*आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना अन्नपूर्णा पुलिस के द्वारा की जा रही है ।

Exit mobile version