एकतरफा प्यार में पागल युवक को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एकतरफा प्यार में पागल युवक द्वारा छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर संस्कार नामक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपी राहुल को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है पुलिस तमाम तथ्यों को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है….।

दरअसल इंदौर में लगातार मामूली विवाद के कारण कई बड़ी घटनाएं सामने आ रही है और ऐसे ही घटना 2 दिन पहले छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के परिसर में अपने घर जा रही यूपी से एकतरफा प्यार में पागल राहुल यादव नामक युवक द्वारा कहासुनी हो गई थी इसी के चलते युवती के साथ जा रहे सहकर्मी संस्कार नामक युवक जब बीच बचाव में आया तो राहुल यादव ने उस पर ही गोली चला दी गोली सीधे राहुल के सिर में जा लगी थी जिसे तत्काल उपचार के लिए एवं हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान संस्कार की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही राहुल यादव अपने परिवार के साथ फरार हो गया था जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महू और अन्य स्थानों पर दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया है तो वही अब राहुल से पुलिस जिस हथियार से गोली कांड की घटना को अंजाम दिया गया था उसे जप्त करने के लिए और अन्य पूछताछ मैं साक्ष्य जुटाने को लेकर रिमांड पर लिया गया है और उसे पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version