जमीन के जाली दस्तावेज बनाकर किया 4 एकड़ जमीन दो फ्लैट पर कब्जा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना थाना क्षेत्र का फरियादी ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस के मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है

इंदौर एमजी रोड पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ जाली दस्तावेज बनाकर कब्जे की धाराओं में केस दर्ज किया है एक बुजुर्ग ने मामले में शिकायत की थी जिसके आधार पर केस हुआ है एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार फरियादी शिवनारायण शर्मा की शिकायत पर आरोपी अरविंद भाई पटेल नवनीत पटेल दोनों निवासी स्नेहलतागंज संदीप यादव निवासी मुखर्जी नगर और बिनोद पटेल निवासी बीजलपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वही फरियादी ने न्यायालय में परिवाद लगाया था उनकी कनाडिया क्षेत्र में 4 एकड़ जमीन और फ्लैट है । जिस पर आरोपियों ने फर्जी एग्रीमेंट की मदद से कब्जा कर लिया था फरियादी ने अधिकारियों को शिकायत की इसके बाद न्यायालय में परिवाद लगाया था

Exit mobile version