ईसाई समाज के द्वारा एक चर्च में ग्रामीण हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना दोनों पक्षों को थाने लाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

-मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होना है उसके पहले विभिन्न तरह से शहर की फिजा को खराब करने का कुछ लोगों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में ईसाई समाज के द्वारा एक चर्च में ग्रामीण हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना जब रहवासियों के द्वारा बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठन को दी गई तो पूरा ही मामले में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई के लिए थाने ले आई।

पूरा मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है हीरा नगर थाना क्षेत्र के कबीट खेड़ी स्थित एक कॉलोनी में एक चर्च ईसाई समाज के द्वारा बनाई गई है वहां पर ग्रामीण क्षेत्रों से तकरीबन एक से दो रिक्शा में कई लोग आए और वहां पर मौजूद कुछ रहवासियों से चर्च का रास्ता पहुंचा इस दौरान वहां पर मौजूद जागरूक रहवासियों ने जब उनसे उनके नाम पूछे तो वह इन सभी ने अलग अलग से हिन्दू नाम बताया ,इसके बाद रहवासियों ने चर्च के अंदर जिस तरह से आज भारी संख्या में हलचल थी तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों को भी पूरे मामले की सूचना दे दी इसके बाद हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और जब चर्च के अंदर जाकर देखा तो इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोगों को चर्च के अंदर अलग तरह तरह की जानकारी दी जा रही थी इस दौरान कुछ लोगों ने जानकारी दी कि वह इंदौर के धार व अन्य क्षेत्रों से यहां आए हुए हैं और उन्हें चर्च के अंदर मौजूद लोगों के द्वारा हनुमान चालीसा में जिस तरह से बातों का जिक्र किया गया है उसके बारे में भ्रामक जानकारी देकर भड़काया जा रहा था साथ ही बाइबिल के बारे में यह जानकारी दी जा रही थी कि यही देश और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ है इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी ,और पुलिस ने मौके पर पहुंची और चर्च में आए हुए ग्रामीणों को लेकर थाने पर आ गई इस दौरान चर्च में जो लोग ईसाई समाज के मौजूद थे उन्हें भी लेकर थाने पहुंच गई तो वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्यकर्ताओं के आवेदन पर जांच शुरू कर कार्रवाई करने की बात कही है वहीं प्रारंभिक तौर पर पुलिस के द्वारा भी यही बताया जा रहा है कि चर्च के अंदर पेयर की जा रही थी लेकिन कुछ लोगों को धर्मांतरण की सूचना मिली थी उसी के चलते तहकीकात करने के लिए दोनों पक्षों को थाने लाया गया है इस दौरान दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और उसके बाद आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version