शहर में एंट्री करने के पहले देहात इलाके में ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता के निर्देशन में 24 स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। इन चेकिंग पॉइंट पर मंगलवार को पुलिस ने 15 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश को हथियार के साथ पकड़ा है।
सिंगल खिड़की से मिलेगी चुनाव संबंधी अनुमतियां
विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद अलग-अलग तरह की अनुमतियों के लिए जिला प्रशासन ने एकल खिड़की की व्यवस्था की है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी राजनीतिक दल अपने आयोजनों, वाहनों के उपयोग, सभा, रैली आदि आयोजन की अनुमतियां/अनापत्तियां दे सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुगम, सरल बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
नेता व समर्थकों के वाहनों से हूटर और सायरन हटवाए
आचार संहिता नियमों का उल्लंघन करने वाले 58 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। विजय नगर चौराहा, आईटी पार्क, नौलखा सहित अन्य चौराहों पर चेकिंग की। नेता, समर्थकों द्वारा वाहनों पर लगाए हूटर, सायरन और नाम पट्टियों को हटवाया गया। वाहन की मूल बॉडी में परिवर्तन, निर्धारित प्रारूप में जिन वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी थी, ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
