इन्दौर क्राईम ब्रांच ने 05 शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर क्राईम ब्रांच ने अलग–अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 7 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 05 शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है जब्त दो पहिया वाहनों की कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्राँच पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की कुछ व्यक्ति ओने पोने दामो में दोपहिया वाहन बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने तुरंत एक टीम गठित कर आरोपीगणों से ग्राहक बनकर सौदा किया जिसपर आरोपीगण चोरी किये हुए वाहन बेचने के लिये आ गये जहाँ पुलिस ने मौके से पांच आरोपीयो को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम तेजूदास बैरागी ,पवन भुरीवाल , समीर उर्फ सोनू खांन ,सुनिल उर्फ टोनी और सिद्धांत करनोल को पकड़ा गया पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर थाना विजयनगर , थाना खजराना , परदेशीपुरा, थाना भवंरकुआ , थाना एमआईजी , थाना एरोड्रम क्षेत्र से दो पहिया वाहन चोरी करना कबूल किया है पकड़े गए आरोपी इन्दौर से वाहन चुराकर नीमच और मंदसौर में बेच दिया करते थे वही पांचों आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी किया करते थे बहरहाल पुलिस पकड़े गए आरोपीयो से अन्य वाहन चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है

Exit mobile version