इंदौर पुलिस ने सयाजी होटल के समीप एक मॉल के तीसरे माले पर एक कैफे की आड़ में चलाये जा रहे प्रतिबन्धित हुक्का बार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का और सामग्री जब्त की है मौके पर पुलिस ने तीन से चार युवकों को भी अपनी गिरफ्तर में लिया है
दरअसल विजयनगर पुलिस सूचना के आधार पर सयाजी होटल के पास एक मॉल की तीसरी मंजिल पर 24 कैफे रेस्टोरेंट में उसको अंदर से बंद करके कुछ युवको को प्रतिबंधित हुक्का पिलाया जा रहा है अवैध तौर पर ये गतिविधि कैफे संचालक द्वारा कराई जा रही थी सूचना पर पुलिस मोके पर पहुची तो गेट अंदर से बंद था बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी को हुक्का पी रहे युवकों को पकड़ा वहीं पुलिस ने मोके से बड़ी मात्रा में हुक्का और उसकी सामग्री भी जब्त की है।
