इन्दौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपीयो को 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जिसकी कीमत 02 लाख रुपय और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है
दरअसल इन्दौर क्राइम ब्रांच लगातार नशा करने वाले और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है उसके बावजूद इन्दौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी जोरो पर चल रही है वही इन्दौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी हीरानगर थाना क्षेत्र की कनकेश्वरी मैदान में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए खड़े हैं है जिस पर क्राइम ब्रांच और हीरा नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर दो लोगो को गिफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम समीर और भरत होना बताया और तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे कुल 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है पकड़े गए आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि ब्राउन शुगर राजस्थान के टांडा से लाकर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर इन्दौर के आस पास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे
