इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए छात्रों के लेपटॉप व मौबाईल चुराने वाली अन्तर्राज्यी गैंग वेल्लूर ( तमिलनाडू)के तीन सदस्य को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल 1 लाख रुपये कीमत के जब्त किए है पकड़े गए आरोपी सिर्फ स्टूडेन्ट के होस्टल को ही निशाना बनाते थे
इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सुचना मिली थी की छात्रो के होस्टल ,कमरो , मल्टी में सुबह-सुबह मोबाईल और लैपटॉप चोरी करने वाली गैंग तमिलनाडू की है और यह लोग सुबह सुबह देवास से बस में बेठकर इन्दौर में जहां जहां पर पढाई करने वाले छात्र किराये से होस्टल और कमरो में रहते है वहां पर जाकर चोरियां करते है । जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने योजना बनाकर तीन सन्दिग्धो को पकडा जिनसे नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम , वी शक्तिवेल , वी संतोष और विजय उर्फ वेटरी होना बताया । आरोपीगण से पुछताछ करते भाषा की समस्या होने से भाषा कन्वर्ट करने वाले की मदद से पुछताछ की गयी आरोपीगण के कब्जे से 3 एन्ड्राईड मौबाईल फोन भी मिले जिसके सम्बंध में पुछताछ पर पता चला कि उक्त मोबाईल थाना संयोगितागंज क्षेत्र ,थाना एम आय़ जी क्षेत्र और अरविंदो अस्पताल से चुराये गये हैं आरोपीगण ने पुछताछ पर बताया कि होस्टल में सुबह सुवह जब छात्र सोये रहते थे तभी ये लोग योजनाबध्द तरिके से विकास नगर देवास से आकर उसका फायदा उठाते हुए मोबाईल तथा लेपटाप चुरा लेते थे आरोपीयों के मोबाईल में लेपटाप सम्बंधित फोटो भी पाये गये आरोपी वेल्लूर ( तमिलनाडू ) से आकर देवास के विकास नगर मे किराये के मकान मे रहते थे तथा बारदात के बाद वापस देवास चले जाते थे करीबन 10-15 दिन बाद वापस वेल्लूर ( तमिलनाडू ) अपने निवास पर चले जाते थे चोरी का समान वहा पर मांजा कुमार नि. पेरनांपट जिला वेल्लूर तमिलनाडू SNR कुमार URP नि.ग्राम मादनूर थाना आम्पुर जिला तिरुपत्तुर को देते थे ,आरोपीगण एकत्रित होकर शहर के अलग अलग हिस्सो में वारदात को अंजाम देते थे , चोरी का मास्टर माइंड वी शिवकुमार है जो कि वैल्लूर ( तमिलनाडू ) से यहां पर लेकर आता था , तथा वही चोरी के लेपटाप व मोबाईलो को बेचने का काम करता था
