इंदौर:PFI जासूसी केस: कोर्ट में जासूसी कर रही सोनू मंसूरी की जमानत याचिका खारिज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की जिला कोर्ट में पीएफआई के लिए जासूसी कर रही लॉ स्टूडेंट की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। शुक्रवार को इस मामले में एडवोकेट अनिल नायडू ने आपत्ति ली थी। सोनू मंसूरी ने पुलिस को बताया था कि उसने एडवोकेट नूरजहां के कहने पर कोर्ट में जासूसी की थी। सोनू ने कोर्ट प्रोसिडिंग के दस्तावेजों के फोटो के नूरजहां के कहने पर लिए थे। दरअसल कोर्ट में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की एक मामले में पेशी की गई थी। सोनू ने पुलिस को बताया था कि यहां से दस्तावेजों की जानकारी लेकर पीएफआई को दी जाती है। इसलिए वह नूरजहां के कहने पर कोर्ट रूम में फोटो ले रही थी।

Exit mobile version