इंदौर हादसे के पीड़ितों से मिले सर्व धर्म समाज के धर्मगुरु

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पटेल नगर में बावड़ी हादसे में हुई 36 लोगों की मौत होने और घायलों का इलाज शहर के एप्पल हॉस्पिटल में हो रहा है जिसको लेकर जनप्रतिनिधि लगातार घायलों और उनके परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं।

.दरअसल इसी क्रम में शनिवार को सर्व धर्म समाज के धर्मगुरु आज एक साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई की राजनीति करने वाले लोगों और इस तरह के मुद्दों से ऊपर उठकर धर्मगुरु आज कंधे से कंधा मिलाकर एप्पल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना की निंदा की, हिंदू धर्म के गुरु खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने इस घटना को हृदय विदारक घटना बताया, तो वही मुस्लिम समाज के शहर काजी मोहम्मद इरशाद अली ने शहर में हो रहे अतिक्रमण हटाने के जल स्त्रोत को दबाकर वहां निर्माण करने वाले लोगों पर सवाल खड़े किए। वही गुरु सिंह सभा इंदौर के महासचिव जसवीर सिंह गांधी ने सभी से बंद हुए जल स्त्रोतों को जिंदा करने की बात कही और शांति कायम रखने की भी बात कही इसी तरह ईसाई धर्म गुरु बिशप चाको ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। सभी धर्म गुरुओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द ही स्वस्थ होवे।

Exit mobile version