इंदौर स्मार्ट सिटी के तहत अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब में कमल कुंड का निर्माण रहवासियों को नई सौगात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर स्मार्ट सिटी के तहत इंदौर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं जहां इसी कड़ी में अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब में सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है जहां एमआईसी सदस्य बबलू अभिषेक शर्मा ने बताया कि 10 साल पहले यहां पर गिट्टी खदान हुआ करती थी जिसे इंदौर नगर निगम ने तालाब में तब्दील कर यहां पर कमल कुंड का निर्माण कराया है। गौरतलब है कि इसके पहले यहां पर कई लोगों ने अवैध अतिक्रमण भी कर रखा था जिसे नगर निगम ने मुक्त कर क्षेत्रीय रहवासियों को तालाब में कमल कुंड बनाकर नई सौगात देने जा रही है।

दरअसल एमआईसी सदस्य बबलू अभिषेक शर्मा ने बताया कि अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब पहले यहां गिट्टी खदान हुआ करती थी जहां आज से करीब 10 साल पहले पार्षद स्वाति शर्मा द्वारा सुंदरीकरण कर इसे संरक्षित किया गया था और यहां से अवैध अतिक्रमण हटाया था आज यहां अच्छी स्थिति में है जहां एक कमल कुंड भी बनाया गया है और आने वाले दिनों में सौंदर्यीकरण कि योजना के तहत नगर निगम ने बनाया जा रहा है जिसका डिजाइन आर्किटेक्ट को दिया गया है ताकि इस स्थान को ओर अधिक सुंदरीकरण कर यहां की जनता को एक और सौगात दी जा सके

Exit mobile version