नगर निगम नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने कहा कि यदि रेड जोन में नहीं हुआ बदलाव तो हर 15 दिन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का किया जाएगा घेराव। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने इंदौर नगर निगम महापौर को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि नगर निगम एक और कहती है कि शहर में किसी तरह का नया टैक्स नहीं लगाया गया है लेकिन इंदौर की जनता पर नगर निगम ने अतिरिक्त टैक्स का भार डाला जा रहा है, जिसको लेकर नेताप्रतिपक्ष ने निगम परिषद पर लगाये गंभीर आरोप।
वही नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि इंदौर शहर में 531 कॉलोनियों में जाकर कांग्रेस के पार्षद जनता के बीच आएगी और नगर निगम के कारनामे उजागर करेगी यदि रेड जोन नगर निगम नींद फिर भी नहीं खुलती है इसको लेकर महापौर को ज्ञापन देकर हर 15 दिन में महापौर का घेराव किया जाएगा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महापौर बनने के 10 माह हो चुके हैं लेकिन शहर में विकास कार्य के बजाय केवल टेंडर डाले जा रहे हैं वही महापौर ने वादों में निगम द्वारा किए जा रहे हैं आयोजनों को फिजूलखर्ची बताकर उन्हें बंद करने का प्रस्ताव दिया है जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंदौर नगर निगम पार्षदों को आयोजन के ₹10000 देती है और ऐसे मे इतने कम रुपए में कुर्सी नाश्ता टेंट तंबू नहीं आता है जोकि यह गलत है उन्होंने आरोप लगाए कि यदि इंदौर नगर निगम फिजूलखर्ची के बारे में इतना ही सोचती है तो इंदौर में भाजपा के इतने बड़े-बड़े इवेंट्स में 200 करोड़ पर खर्च करना क्या यह फिजूलखर्ची नहीं है नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम केवल आला नेताओं को खुश करने और उनकी ब्रांडिंग के लिए इस तरह के आयोजन करती है और आज वार्ड में होने वाले ₹5000 के आयोजन को भी फिजूलखर्ची बता रही है।
निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कहा कि साल के 6 महीने नगर निगम केवल स्वच्छता पर ध्यान दे रहा है लेकिन शहर की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है हालांकि सुचिता में छह बार देशों परचम लहराने वाला इंदौर शहर साथी बार भी देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा लेकिन इंदौर आईडीए द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट स्वच्छता सर्वेक्षण में कहीं बाधा ना बन जाए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंदौर नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी लगातार जारी है ताजा मामला इंदौर के सेंटर कोतवाली मैं आया था जहां शराब की बोतल फेकने पर निगम कर्मचारियों ने दो लोगों की जमकर लात घुसो ओर डंडों से पिटाई कर दी जिसको नेता प्रतिपक्ष ने गलत बताएं,,उन्होंने ने कहा कि इंदौर नगर निगम की पीली गैंग लगातार शहर में आतंक मचाए हुए हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे इससे कहीं ना कहीं इंदौर की छबि खराब हो रही है।
