इंदौर स्टेशन से चलने वाली दो ट्रेन मेगा ब्लॉक मरम्मत कार्यों के कारण निरस्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

–मध्य प्रदेश पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर स्टेशन से चलने वाली दो ट्रेन मेगा ब्लॉक मरम्मत कार्यों के कारण निरस्त की गई है,जहां इन ट्रेनों के निरस्त होने पर यात्रियों को उनकी राशि भी रिफंड की गई है।

मध्य प्रदेश पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने अपने कार्यालय में इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित आज बताया कि बेंगलुरु डिवीजन में मरम्मत्कारिक के कारण अंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस आगामी 3 दिसंबर से 30 जनवरी तक निरस्त की गई है वहीं इसके अलावा जबलपुर में भी मेगा ब्लॉक करके कार्य हो रहा है जहां इंदौर बिलासपुर ट्रेन भी 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक कैंसिल की गई है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी की माने तो यात्रियों की सुरक्षा सुविधा और उनकी यात्रा सुलभ तरीके से संपन्न हो इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग समय-समय पर विभिन्न तरह के मरम्मत ब्लॉक करके करता रहता है।

Exit mobile version