इंदौर शहर में 11 नए मरीजो में मीजल्स की पुष्टि मीजल्स का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.इंदौर शहर में 11 नए मरीजो में मीजल्स की पुष्टि हुई है,इसके साथ ही अब तक मीजल्स के 31 और रूबेला का एक मामला सामने आया है,जबकि प्रभावित इलाकों के साथ ही कुछ नए क्षेत्रों में भी मरीजों की पुष्टि हो रही है..राहत की बात ये है कि इनमें से ज्यादातर को या तो मीजल्स का टीका ही नहीं लगाया गया या दो के स्थान पर सिर्फ एक ही टीका लगाया गए है..फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग सर्वे,मरीजों के उपचार के साथ ही विटामिन ए की गोलिया दे रही है..

.जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.तरुण गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग अब तक पांच हजार से ज्यादा घरों का सर्वे कर चुका है,इनमें 400 से ज्यादा ऐसे बच्चे मिले जिन्हें अब तक मीजल्स का टीका ही नहीं लगा था,इनमें से 375 को टीका लगाया गया है.. साथ ही बच्चों को खून बढ़ाने वाली विटामिन ए की खुराक भी दी जा रही है..

Exit mobile version