इंदौर शहर में जल समस्या है इस बात को स्वीकारने में हमें कोई संकोच नहीं है शहर का विकास काफी तेजी से हुआ है, 2050 के शहर की कल्पना के अनुसार नर्मदा प्रोजेक्ट पर हम काम कर रहे हैं। यह बात इंदौर एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा ने आज राजवाड़ा स्थित कहीं।
इंदौर नगर निगम का आज बजट पेश होने को है। मेट्रो सिटी इंदौर जल संकट पूर करने को लेकर भी निगम प्रयासरत है। जल्द कार्य विभाग प्रभारी अभिषेक शर्मा ने आज कहा कि शहर में जल समस्या है। इस बात को स्वीकारने में हमें कोई संकोच नहीं है, उन्होंने कहा कि शहर का विकास काफी तेजी से हुआ है। कई नई कॉलोनीया तो, कही अवैध कॉलोनीया शहर में तेजी से बढ़ी है। वह बोले कि जिस दिन परिषद गठित हुई थी, उस दिन ही हमने सकल्प लेकर काम शुरू किया,की मां अहिल्या के द्वारा किए कार्यो की तरह पुष्यमित्र भार्गव के सानिध्य में हम कार्य करेंगे। आने वाले 2050 के शहर की कल्पना करके नर्मदा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। नर्मदा के चौथे चरण पर तेजी से काम हो रहा है अभिषेक शर्मा की मानें तो शहर की जनता को स्वच्छ जल मिले इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। एमआईसी मेंबर ने कहा कि इस बजट में 2050 के नए इंदौर की कल्पना हमें देखने को मिलेगी। यह एक विजनरी महापोर का विजनरी प्लान इंदौर के लिए है। इस बजट में शहर को एक नई और बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
