इंदौर शहर में आज 28 जनवरी को होंगे विभिन्न कार्यक्रम, पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।धार्मिक आयोजन, मेले और प्रदर्शनी से सराबोर होगा आज का दिन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में 28 जनवरी को दिनभर विभिन्न संगठनों के कई कार्यक्रम होंगे। नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में शहर के मंदिरों में नर्मदा माता की पूजा होगी, ज्योतिष की जानकारी लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी होगा और जत्रा के माध्यम से लोग स्वाद व संस्कृति का आनंद ले सकेंगे।

एरोड्रम रोड स्थित श्रीश्री विद्याधाम में प्रकाशोत्सव के तहत विशेष अनुष्ठान सुबह 9.30 बजे से होगा। दिन में कई अनुष्ठान यहां होंगे।

नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा पंचकुइया स्थित नर्मदा मंदिर में पूजन सुबह 10 बजे से होगा।

ज्योतिष विशेषज्ञों का दो दिनी मिनी महाकुंभ यशवंत क्लब में आयोजित होगा। इसमें ज्योतिष की विभिन्न विधाओं और समाधान की जानकारी लिए प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

- Advertisement -

हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर सोसायटी द्वारा हस्तकला प्रदर्शनी स्कीम नंबर 140 पीपल्याहाना में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पाद देखे और खरीदे जा सकते हैं।

आनंदतीर्थ महिला परिषद द्वारा आनंद मेले का आयोजन गांधी हाल परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जो रात 9 बजे तक जारी रहेगा।

एबी रोड सि्थत माता आनंदमयी पीठ में हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.30 बजे से होगी।

मराठी व्यंजन और संस्कृति की तरुण जत्रा दशहरा मैदान में जारी है। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस जत्रा में हर दिन सांस्कृति प्रस्तुति भी हो रही है। प्रस्तुति का सिलसिला शाम 7 बजे से आरंभ होगा।

सर्व मराठी भाषी संघ द्वारा आयोजित स्वराज स्वाभिमान यात्रा शहर आएगी। दोपहर 3 बजे यह यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी और वहां पूजन होगा। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई तीन पुलिया पहुंचेगी।

Exit mobile version