इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने गोलू शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भाजपा और युवा मोर्चा समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे युवा नेता गोलू शुक्ला ने इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले गोलू शुक्ला रैली के रूप में आईडीए पहुंचे। रैली में पूरे रास्ते समर्थकों ने उनका जोशीला स्वागत किया।

प्रदेश सरकार ने तीन दिन पहले इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्तियां की। इसमें इंदौर में आईडीए उपाध्यक्ष पद पर गोलू उर्फ राकेश शुक्ला को नियुक्त किया गया। गोलू शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर पदभार संभाला। उनके पदभार ग्रहण के दौरान आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य नेता, पदाधिकारी उपस्थित थे। विधि विधान और पूजा पाठ के साथ गोलू शुक्ला ने उपाध्यक्ष का पद संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद गोलू शुक्ला ने पार्टी के सभी नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और गरीबों के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करने का प्रयास करेंगे। वहीं आईडीए अध्यक्ष चावड़ा और नगर
अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उन्हें बधाई दी।

Exit mobile version