- विभिन्न आयु व वजन वर्ग के पहलवान हुए सम्मिलित
- पहलवानों का दिल और मन हमेशा रहता है साफ -मंत्री
- शहर के पारंपरिक खेल कुश्ती से युवाओं को जोड़ें- महासचिव
- शहर के अखाड़े एवं शस्त्र कला के उन्नयन के लिए बजट में करेंगे प्रावधान- महापौर
इंदौर, 24 फरवरी 2023। सामान्य प्रशासन प्रभारी व महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव के अर्थक प्रयास से लंबे समय के पश्चात नगर निगम इंदौर द्वारा महापौर केसरी कुर्श्ती प्रतियोगिता का भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, श्री नरसिंह पहलवान द्वारा विधिवत पूजन कर छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम मैं महापुर केसरी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे, डॉ उमाश्री शर्मा, सभापति श्री मुन्ना लाल यादव, महापौर केसरी प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री रोहित पटेल पहलवान, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेश उदावत, श्री जीतू यादव, पार्षद गण के साथ ही बड़ी संख्या में पहलवान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बहुत लंबे समय से बंद पड़ी महापौर केसरी प्रतियोगिता को पुनः प्रारंभ करने पर में शहर के महापौर जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। महापौर जी हमेशा कुछ नया करते हैं जिस प्रकार से उन्होंने ग्रीन एनर्जी के लिए ग्रीन बॉन्ड इश्यू करें हैं उसी प्रकार इंदौर की पारंपरिक खेल कुश्ती के लिए यह प्रतियोगिता का आयोजन किया है यह बहुत ही सराहनीय है। इंदौर शहर में पहले बड़े-बड़े पहलवानों मैं इंदौर का नाम रोशन किया है और आज महापौर जी ने पहलवानों को बहुत अच्छी सौगात देते हुए इंदौर शहर के अखाड़े एवं शस्त्र कला के उन्नयन विकास के लिए आगामी बजट में प्रावधान करने की घोषणा की है। युवाओं को देसी खेलों से जुड़ने के लिए बहुत जरूरी है कि युवा वर्ग अखाड़ों मैं आए, उन्होंने कहा कि छोटा नेहरू स्टेडियम को नगर निगम के प्रयासों से आज मैं बदला बदला देख रहा हूं। यहां पर होने वाली कुश्ती के लिए मैं पहलवानों से कहना चाहता हूं कि सभी खेल भावना से खेलें।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मैं भी एक पहलवान हूं, ने कहा कि पहलवान का दिल एवं मन हमेशा साथ रहता है, इंदौर हमेशा देश प्रदेश में नए-नए काम कर परिवर्तन लाता है, पहलवानों के स्थानों के लिए यह प्रतियोगिता इंदौर ने आयोजित की है इंदौर खेल कला संस्कृति की नगरी है, महापौर जी ने मेरा संकल्प पूरा किया है और इंदौर महापौर केसरी का जो आयोजन किया है उसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मेरे मंत्री मंडल की ओर से बधाई देता हूं।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की पुष्टि परंपरा को बढ़ाने का यह अद्भुत काम प्रारंभ हुआ है, इंदौर स्वच्छता के साथ ही पहलवानों का भी शहर है आज पूर्व में की गई मेरी घोषणा मूर्त रूप ले रही है और इस छोटा नेहरू स्टेडियम में बड़े-बड़े पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता प्रारंभ हुई है। इस अवसर पर महापौर जी ने कहा कि इंदौर शहर के विभिन्न अखाड़ों एवं शस्त्र कला के उन्नयन विकास के लिए नगर निगम इंदौर में बजट प्रावधान हमारे द्वारा किया जाएगा जिससे कि इंदौर की पहचान खेल कुश्ती को आगे बढ़ने का मौका मिले।
महापौर केसरी प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि महापौर केसरी प्रतियोगिता के अंतर्गत भाग लेने वाले पहलवानों का वजन आदि की प्रक्रिया पूर्ण की गई इसके साथ ही प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 400 से अधिक पहलवानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिनका महापौर केसरी प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्ग एवं विभिन्न वजन के पहलवान की प्रतियोगिता में पुष्टि आयोजित की जाएगी।
प्रभारी श्री नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि इंदौर स्वच्छता में लगातार छटी बार नंबर वन शहर रहा है, साथ ही इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण के क्रम में विगत दिनो ग्रीन बांण्ड भी जारी किये है, इसी क्रम में इंदौर शहर की गौरवशाली परम्परा और भारतीय खेलो के प्रति जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुए, महापौर श्री भार्गव के निर्देशन में शहर व आस-पास के अन्य शहरो के विभिन्न आयु व वजन के पहलवानो के लिये इंदौर महापौर केसरी व मध्य प्रदेश महापौर केसरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
