करीब तेरह साल बाद नगर निगम इंदौर के तत्वाधान में एक बार फिर से महापौर केसरी दंगल का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है जो आगामी 23 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई.
वीओ – इंदौर शहर जहाँ स्वच्छता और खानपान में नंबर वन है वहीँ खेलों को लेकर भी शहरवासी अपनी खासी रूचि रखते हैं. यूँ तो इंदौर शहर में कई आयोजन होते रहते हैं लेकिन नगर निगम इंदौर की और से आयोजित होने वाले एक बड़े आयोजन को साल 2009 में बंद कर दिया गया था. गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम की और से हर साल महापौर केसरी दंगल का आयोजन किया जाता रहा है जिसे साल 2009 में किसी कारण से बंद कर दिया गया था जिसे एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है जिसे लेकर नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग में के बैठक कायोजं किया गया जिसमें इस गरिमामयी आयोजन को एक बार फिर से इंदौर की शान बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई. बैठक में टी किया गया कि ग्यारह केटेगरी के वज़न में महापौर कुश्ती का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहर के खिलाड़ियों को मौक़ा दिया जाएगा कुश्ती का यह पूरा आयोजन पारंपरिक तरीके से मिटटी के मैदान में किया जाएगा गौरतलब है कि विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली कुश्ती पहले मिटटी में आयोजित होती थी लेकिन विश्व कुश्ती फेडरेशन ने इसे मेट पर आयोजित करने के नए नियम बना दिए है लेकिन नगर निगम इंदौर ने पारंपरिक रूप से इस कुश्ती को मिटटी के मैदान में आयोजित करने का फैसला लिया है साथ ही 75 किलो वजन की केटेगरी में प्रादेशिक दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर के पहलवान हिस्सा लेंगे जिनके रुकने और खाने का इंतज़ाम नगर निगम की और से किया जा रहा है वहीँ आयोजन के लिए छोटे नेहरु स्टेडियम में कुश्ती का मैदान भी तैयार किया जा रह है.
वहीँ इस आयोजन के बारे में एमआईसी सदस्य और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी नन्द किशोर पहाड़िया ने बताया कि कुश्ती में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पहलवान पप्पू यादव, कृपा शंकर पटेल सहित अन्य विक्रम अवार्ड विजेता पहलवानों का भी सम्मान किया जाएगा
कुल मिलाकर नगर निगम इंदौर की और से अपनी साख में और बढ़ोतरी करने के लिए एक गरिमामयी और पारपरिक मिटटी के मैदान की कुश्ती का आयोजन किया जाना जहाँ नगर निगम के लिए गौरव का विषय है वहीँ इंदौर शहर के कुश्ती शौकीनों के लिए एक बार फिर से प्रदेश स्तर पर अपने हुनर को निखारने का अनूठा मौक़ा है वहीँ कुश्ती प्रेमी भी इस अनूठे आयोजन में अनूठे कुश्ती के दांव देखने का मौक़ा गंवाना नहीं चाहेंगे
