मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी तारीख में होने वाले प्रवासी सम्मेलन और ग्लोबल समिट को लेकर युद्ध स्तर पर शासन और प्रशासन कर्यक्रम के पहले तैयारियां चाक-चौबंद करने में लगा हुआ है…समिट ओर प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों और होने वाले समिट दौरान खास और बड़ी जिम्मेदारी है वर्दी पहने पुलिस कर्मियों की ओर पुलिस भी इसे बेहतर तरीके से करने के लिए पूरी तरह तैयार है…
इंदौर में होने वाले 2 बड़े आयोजनों में इंदौर के सदर बाजार पुलिस की तैयारियां भी लगभग पूर्ण हो चुकी है इसी के चलते थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक क्षेत्र के कुल 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया और इलाके ओर शहर को शांत रखने के मकसद से उन्हें जेल पहुंचाया गया है सदर बाजार थाना क्षेत्र में ही मौजूद किरायेदारों की जानकारी भी थाना प्रभारी द्वारा लगातार ली जा रही है थाना क्षेत्र के होटल लॉज और घरों में रहने वाले किरायेदारों की जानकारी लगभग 400 लोगों की अब तक लेना थाना प्रभारी ने बताई है आपको बता दें कि होने वाले दोनों बड़े आयोजनों में पहले आयोजन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति भी इंदौर में शिरकत करेंगे साथ ही प्रवासी सम्मेलन के तुरंत बाद ही ग्लोबल समिट का आयोजन भी मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में ही किया जा रहा है सदर बाजार थाना द्वारा किया गया काम आगामी होने वाले शहर में दोनों कार्यक्रमों के मद्देनजर है और किए गए काम का मकसद थाना क्षेत्र के साथ-साथ शहर में अमन कायम करना बताया गया…
