इंदौर के रहने वाले व्यक्ति द्वारा शिप्रा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा और फिर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है…।
दर्शन इंदौर मैं रहने वाले मृतक राहुल वर्मा द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के सामने मैकेनिक की दुकान संचालित की जाती थी लेकिन प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तहत वह दुकान वहां से हटा दी गई और फिर वह दुकान अन्य स्थान पर स्थापित की गई थी लेकिन दुकान सही रूप से संचालित नहीं हो पा रही थी और आर्थिक तंगी का भी सामना करने की बात सामने आ रही है मृतक राहुल द्वारा आत्महत्या से पहले 24 सेकंड का एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेज दिया जिसमें उसने रोते हुए आत्महत्या का स्वयं को जिम्मेदार बताया है और परिवार सहित अन्य किसी को भी आत्महत्या की जिम्मेदारी नहीं बताते हुए आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि मृतक राहुल वर्मा ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के सामने ही 15 वर्षों से लगातार दुकान संचालित कर रहे थे
