इंदौर की विजय नगर पुलिस ने बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र की हत्या करने वाली युवती और उसके साथी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी युवती मृतक के दोस्त टीटू की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। युवती ने बताया कि वो टीटू से एकतरफा प्यार करती है। टीटू ने जब उससे रिश्ता तोड़ दिया तो वह बदला लेने पर उतारू हो गई और टीटू को मारने के चक्कर में मोनू की हत्या हो गई।
पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक कार में 5 दोस्त मोनू उर्फ प्रभास पवार,रचित एवम अन्य तीन साथी थे इसी दौरान एक्टिवा सवार युवती तान्या ने अपने अन्य तीन साथि शोभित ,रितिक, छोटू के साथ मिलकर कार सवार रचित पर पहले चाकू से हमला किया लेकिन रचित के बच जाने के कारण दूसरा वार उन्होंने मोनू उर्फ प्रभास पर किया जिसके कारण प्रभास को चाकू हार्ट के वहां पर लगा और घाव ज्यादा गहरा हो जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों की धरपकड़ शुरू की पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया और इसी दौरान पुलिस ने इस पूरे मामले में सबसे पहले तान्या को गिरफ्तार किया गया जिसकी निहानदेही पर शोभित रितिक छोटू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है तान्या कि कार सवार टीटू से पहले से दोस्ती थी और जब टीटू ने उसे एक्टिवा सवार युवक शोभित और छोटू के साथ घूमते हुए देखा तो कार सवार युवक रचित,टीटू और मोनू सहित अन्य युवकों ने इसको लेकर युवती पर कमेंट किया जिसको लेकर शोभित ,छोटू और तान्या ने कार सवार युवकों को पहले रोका उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ उसके बाद तान्या ने टीटू और रचित पर चाकू निकालकर हमला कर दिया जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है विवाद तत्कालिक हुआ था
