अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने BEGPIPIER DELUXE WHISKEY की 410 पेटी व MOUNT 600 BEAR 370 की पेटी सहित कुल 780 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 30 लाख) एवं आयशर ट्रक जब्त किया।क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा पीथमपुर रोड से एक आयशर ट्रक अवैध शराब के साथ तस्करी के लिए निकलने वाला है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने नाम विराम चौहान निवासी ग्राम अटावड़ा देपालपुर हाल मुकाम बेटमा, विशाल ठाकुर निवासी ग्राम त्रिलोकखुर्द बताया। आरोपी के वाहन की तलाशी ली गई तो अवैध शराब मिली। शराब के वैध लाइसेंस के संबंध में पूछने पर आरोपी जवाब नहीं दे सके। इस क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से शराब जब्त की। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध शाखा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
