इंदौर में हथियारों की तस्करी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर आजाद नगर पुलिस नशे और हथियार तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, लेकिन इसके बावजूद गंदे धंधे में लिप्त बदमाश अपनी हरकतों को अंजाम दे जाते हैं। इस बार आजाद नगर पुलिस ने तीन नशे और हथियारों के सौदागरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की बात चल रही है।

इंदौर शहर में खरगोन का सिगलिकर गिरोह युवाओं को नशे के साथ ही आतंक के दलदल में धकेला रहे है। जबकि पुलिस कई बार सिगलिकरों के डेरों पर कई बार कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद शहर में नशे और आतंक के सौदागर सिगलीकर अपने नेटवर्क को बड़ा रहे ऐसी ही शिकायत मिलने पर आजाद नगर पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक सूचना मिलने पर आजाद नगर इलाके से अंकित सोलंकी, अमित चौहान, रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किया है। डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक अंकित सोलंकी और रिजवान नशे की तस्करी के साथ ही हथियार के साथ गिरफ्तार हुए हैं वही अमित चौहान का संपर्क सिगलिकार गिरोह से है, जिसने अंकित सोलंकी को सिगलिकर गिरोह से संपर्क कर अवैध फायर आर्म्स दिलवाए थे। फिलहाल आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस अब सिगलिकर गिरोह के ठिकाने पर दबिश देगी.

Exit mobile version