एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि 8 अगस्त मंगलवार को एसोसिएशन कार्यालय, उद्योग भवन पोलोग्राउंड, इंदौर में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश कुमार जी अखिल भारतीय सह संगठक स्वदेशी जागरण मंच, नई दिल्ली विशेष रूप से उपस्थित रहे। और स्वावलंबी भारत अभियान एवं आत्मनिर्भर भारत पर अपना उद्बोधन एवं मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की। स्वावलंबी भारत अभियान विचार परिवार के 16 संगठनों व अन्य 11 संगठनों का सामूहिक अभियान है यह भारत के आर्थिक, सहकारिक, सामाजिक व शैक्षिक संगठनों की एक व्यापक पहल है जो भारत में बेरोजगारी व गरीबी को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबध्द है । भारत की युवा शक्ति ही इसका संचालन कर रही है। अभियान के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने से ही एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण हो सकता है। सहकारिता आधारित उद्योग यदि देशभर में चलते है तो वह देश में समाजिक समरसता बनाए रखने के लिए अत्यंत उपयोगी होगे। इस अभियान के तहत देश भर में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किए गये है। जिसमें 5 लाख युवाओं को उद्यमिता में प्रोत्साहित व प्रशिक्षित किया गया है।
