शराब ठेकेदार के वाहन ने बच्चे को किया घायल, तो महिला ने कर दी ड्राइवर की सरेआम चप्पलों से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बैतूल जिले के मुलताई थाना अंतर्गत ग्राम चिखली कला में शराब ठेकेदार की गाड़ी के ड्राइवर को ग्रामीण महिला ने चप्पलों से पिट दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार दुनावा शराब ठेकेदार की सफेद रंग वाली बोलेरो गाड़ी चिखली कला में शराब पहुंचाने आई थी,जहां सड़क पर खेल रही 9 वर्षीय नंदनी कन्हैया मोरले नामक बच्ची को शराब ठेकेदार के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला कर घायल कर दिया।

घटना में बच्ची के हाथ में फैक्चर आ गया,जिसको देखते हुए बच्ची की मां ने गाड़ी ड्राइवर की चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वही ग्रामीणों ने शराब की गाड़ी को रोक लिया जब तक पुलिस मौके पर नही पहुंची। दरअसल पूरा मामला यह है 

मुलताई थाना क्षेत्र में गांव में आज शराब ठेकेदार की गाड़ी चला रहे लड़के को जमकर महिलाओं एवं जनता द्वारा पीटा गया चप्पलों से की पिटाई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है मामला बुधवॉर का यह था कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी से दारू का परिवहन कर रहा था जिसमें तेज स्पीड के कारण एक बच्ची का हाथ टूट जाने  की घटना बताई जा रही है। 

वही मौक़े पर मौजूद लोगो ने गाड़ी को तुरंत रोका और जिसके चलते भीड़ जमा होने लगी गांव में आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर मारा और उसकी सब अवैध दारू सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया जो की वीडियो में दिखाया जा रहा है भारी मात्रा में शराब का परिवहन की जा रहा था युवक पर 34/2 का मामला दर्ज भी कर दिया  है गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में रखी शराब को सड़क पर फेंक दिया।पुलिस ने गाड़ी को दुनावा चौकी ले गई। वहां से बोलेरो वाहन को थाना मुलताई पहुंचा दिया गया।बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक पर मामला दर्ज कर बच्ची की एमएलसी कराई गई।

- Advertisement -
Exit mobile version