इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले महापुर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पार्षद दल के साथ भी बैठक की है …बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों को स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी भी दी गई… पिछले दिनों बीजेपी के पार्षदों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कांग्रेस पार्षदों को नहीं बुलाए जाने पर आपत्ति जाहिर की गई थी।
पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी जानकारी के लिए बीजेपी पार्षदों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था.. इस कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों अपने अपने वार्ड में सर्वेक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई थी.. उसी तर्ज पर अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्षद दल की भी बैठक आयोजित की गई.. दरअसल बीजेपी के पार्षदों की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आपत्ति जाहिर की थी ,उन्होंने कहा था कि स्वच्छता का मसला पूरे शहर का है ..इसलिए इसे दलगत राजनीति से दूर रखना चाहिए.. चिंटू चौकसे की आपत्ति के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक आयोजित की.. बैठक में कांग्रेस पार्षदों को स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान अपने-अपने वार्डों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई ..हालांकि कांग्रेस में कुछ पार्षद बैठक को स्वच्छता की बजाय दूसरे मुद्दों पर बहस प्रयास करते देखे गए.. लेकिन महापौर ने उन्हें टोकते हुए स्वच्छता से जुड़े विषयों पर ही चर्चा करने की बात कही।
