सरेराह चाकू गोदकर हत्या करने वाले 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

9 मई को शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुई चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हत्याकांड में पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था… वही हत्या करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है घटना में पुलिस ने यह साफ कर दिया कि हत्या में चाकू से गोदकर ही आरोपी द्वारा फरियादी को मौत के घाट उतारा था वही किसी भी तरह से फरियादी को गोली नहीं मारी गई थी.

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि 9 मई को हीरा नगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर चौराहे पर चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. घटना के वक्त सभी आरोपी पुरानी रंजिश के चलते चाकू लेकर पहुंचे थे जहां पर निखिल नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी वही हत्याकांड में आरोपी द्वारा उदय नामक व्यक्ति को मौत के घाट उतारना था लेकिन उदय के नाम मिलने के बाद आरोपी द्वारा निखिल को ही मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद परिजनों द्वारा 10 मई को सड़क पर चक्का जाम भी किया गया था जहां पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई थी.

Exit mobile version