इंदौर में सूचीबद्ध बदमाश ने वकील पर किया जानलेवा हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वकील मकान बनवा रहे हैं, बदमाश ने कहा कि मकान बनाना है तो दस हजार रुपये देने पड़ेंगे।
छोटी खजरानी के सूचीबद्ध बदमाश कपिल चौहान ने वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित मकान बनाने पर रुपयों की मांग कर रहा था। पुलिस ने कपिल व उसके साथियों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, वकील अभिषेक पुत्र रामअवध यादव कालोनी में मकान बनवा रहे हैं। आरोपित कपिल ने रविवार को कॉल कर धमकाया कि तुम बहुत बड़ा मकान बनवा रहे हो। मुझे 10 हजार रुपये चाहिए। अभिषेक ने रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपित तीन साथियों के साथ घर आ धमका। उसने कहा कि मुझे रुपये उधार चाहिए। अभिषेक से विवाद किया और लोहे की राड से हमला कर दिया।

Exit mobile version