इंदौर। सरकारी कार्यालयों के परिसरों से चंदन के पेड़ काटने वाले सात आरोपित पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस गिरोह में शामिल उन लोगों की तलाश कर रही है जो चोरी का चंदन खरीदने और बेचने में लिप्त रहे हैं। संयोगितागंज टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, आरोपित शहजाद, बलवंत बागरी, भोला बागरी, आकीब अली, सादिक, फारुख रऊफ और मांगीलाल को मंत्री तुलसीराम सिलावट, फोरेस्ट अफसर के बंगले से चंदन का पेड़ काटने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
चंदन खरीदने के लिए एजेंट कर रखे हैं नियुक्त
पुलिस ने सभी आरोपितों को रिमांड पर लिया है। आकीब चंदन खरीदता है। उसके भाई की कन्नौज में इत्र की फैक्ट्री है। पूछताछ में बताया कि चोरी के चंदन खरीदने के लिए शाजापुर और बुरहानपुर में भी एजेंट नियुक्त कर रखे हैं। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपितों को ढूंढ रही है
