इंदौर में सुपर कारिडोर, महालक्ष्मी नगर और धार रोड पर खुलेंगे नए थाने

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आयुक्त प्रणाली के बाद नगरीय सीमा में 32 थाने हैं। तीन नए थाने बनाने का प्रस्ताव भेजा।बजट में 453 नए थाने बनाने की घोषणा के साथ ही इंदौर में तीन नए थाने खुलने का रास्ता साफ हो गया। आयुक्त प्रणाली के बाद नगरीय सीमा में 32 थाने हैं। आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व ही सुपर कारिडोर, महालक्ष्मी नगर और धार रोड थाने का प्रस्ताव भेजा गया था।

सुपर कारिडोर पर बाणगंगा, हीरानगर और परदेशीपुरा थाने के क्षेत्र को शामिल किया जा रहा है। खजराना, विजयनगर और लसूड़िया थाने के हिस्से को तोड़कर महालक्ष्मी नगर और चंदन नगर व एरोड्रम में आने वाली कालोनियों को धार रोड थाने में सम्मिलित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। बजट की घोषणा के बाद तीनों नए थाने खुलने का रास्ता साफ हो गया है।

एसीपी-डीसीपी कोर्ट के लिए बनेगी इमारत
आयुक्त प्रणाली के बाद एसीपी और डीसीपी कोर्ट बनाई गई थी। जगह की कमी के कारण फिलहाल कोर्ट संबंधित अफसरों के कार्यालयों में ही लग रही है। शासन को नई कोर्ट इमारत का प्रस्ताव भी भेजा गया था।

Exit mobile version