गबन में फंसाने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • महिला ने अपने पति को घटना बताई और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

इंदौर। चंदननगर पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर मर्केंटाइल क्रेडिट को-आपरेटिव संस्था के अध्यक्ष मोहनसिंह ठाकुर उर्फ अप्पी ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित महिला को गबन के आरोप में फंसाने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता था।

टीआइ सुनील शर्मा के मुताबिक राजनगर निवासी मोहन संस्था में अध्यक्ष के पद पर है। महिला कैशियर और कलेक्शन का काम करती थी। वर्ष 2021 में आरोपित ने महिला से कहा कि तुमने संस्था में गबन किया है। उसने केस दर्ज करवाने की धमकी दी और महिला का शारीरिक शोषण करने लगा।

परेशान होकर महिला ने पिछले साल नवंबर में नौकरी छोड़ दी। आरोपित इसके बाद भी महिला को परेशान करता रहा। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना बताई और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version