इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में ही छोटे-बड़े ज्वेलर्स व्यापारी के साथ आम जनता के सोने चांदी के जेवरात बनाने और अच्छी कीमत देने की लालच देकर ठग की वारदात करने वाले एक ठग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस अब पूछताछ में जुटी हुई है…।
हीरानगर थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि करीबन 8 से 10 साल से या ठग की वारदात को अंजाम दे रहा था जिसमें प्राथमिक रूप से सबसे पहले सन 2022 में संदीप सोनी वैष्णवी ज्वेलर्स के संचालक है उनके द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया था जिसके बाद लगातार एक दर्जन के करीब लोगो द्वारा आवेदन शिकायत प्राप्त हुई जिसमें बताया जा रहा है कि वह सोने चांदी के जेवरात बनाने के नाम पर लोगों से उनके जेवरात ले लिया करता था और फिर एक दूसरे को देकर हेरा फेरी कर अपना कारोबार चलता रहा लेकिन जब लोग इसे सोने चांदी के जेवरात मांगने के लिए गए तो वह आनाकानी करता था जिसके बाद शिकायती आवेदन आने पर प्रकरण दर्ज किया किए और जांच शुरू की गई और मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंकज पिता छोटेलाल सोनी निवासी फोनिक्स टाउनशिप के रहने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया है जिस पर 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत पकड़ा गया है फिलहाल पकड़े ठागोरे से पुलिस तमाम पूछताछ में जुटी हुई है इसी के साथ जो सोना चांदी इसने हेरा फेरी की है वह कहां बचा है इसकी भी जानकारी जुटा जा रही है ताकि जिनके साथ धोखाधड़ी की वारदात हुई है उन्हें उनका सोना मिल सके ।
