मुख्यमंत्री दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का महापौर ,सांसद, कलेक्टर, निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 25 दिसंबर को पहली बार इंदौर यात्रा पर आ रहे हैं इंदौर में उनका कार्यक्रम कनकेश्वरी मैदान पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के लिए आज नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे महापौर सांसद कलेक्टर निगम आयुक्त एवं कई विधायक मौजूद रहे

25 दिसंबर को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर यात्रा पर पधार रहे हैं इस यात्रा को भव्य और दिव्या बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथी हीं इंदौर जिला प्रशासन एवं नगर निगम का अमला भी मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचा इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 25 तारीख को पहली बार मुख्यमंत्री इंदौर आ रहे हैं उनका भव्य और दिव्या स्वागत किया जाएगा साथ ही उस दिन मुख्यमंत्री भी मजदूरों से मिलेंगे और प्रधानमंत्री भी ऑनलाइन मजदूरों से मुलाकात करेंगे और उनके हित का पैसा उन्हें लौटआएंगे मिल मजदूरों ने साथ हीं नेताओं ने बहुत संघर्ष किया 23 साल के कड़े संघर्ष के बाद मजदूरों को जीत हासिल हुई इस खुशी के मौके पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ही मिल मजदूरों से जुड़कर उनके समस्याओं को जानेंगे

वही इस अवसर पर दो नंबर विधानसभा के विधायक रमेश मेंदोला एवं तीन नंबर के विधायक गोलू शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हम सभी मिलकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे साथ हीं 23 साल से जो मिल मजदूर संघर्ष कर रहे हैं उसे संघर्ष का भी अब अंत होने जा रहा है मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ऑनलाइन जुड़कर उनके हिस्से का 478 रुपए मजदूरों को सौंपेंगे

Exit mobile version