इंदौर में युवतियों से सरेराह छेड़छाड़, युवक को घसीटकर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मनचलों पर पुलिस का खौफ नहीं है। महिलाओं-युवतियों के साथ रोज घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को सरेराह दो युवतियों से छेड़छाड़ हुई। साथ जा रहे युवक ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। जमीन पर पटक दिया और घसीटते हुए जख्मी कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाइक नंबर व फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश चल रही है।

घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित नई सड़क (स्कीम-114)की है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मूलत: बड़ी बजरिया गांधी चौराहा बीना निवासी युवती सहेली और उसके भाई के साथ स्कूटी में पेट्रोल भरवा कर लौट रही थी। रात करीब 12 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश आए और युवतियों पर कमेंट्स करने लगे।

कमेंट्स का विरोध किया तो शुरू कर दी मारपीट
लड़कियों के साथ चल रहे युवक ने विरोध किया और कहा कि तुम अपने परिवार में भी इसी तरह कमेंट्स करते हो क्या। इस बात पर आरोपितों ने युवक-युवतियों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवक को जमीन पर पटक दिया और घसीटते हुए पिटाई कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version